समधी-समधन में हुआ प्यार, बेटा-बेटी की शादी से पहली ही दोनों फरार, प्यार की ये दिलचस्प घटना जरूर पढ़े - World Media

Breaking

समधी-समधन में हुआ प्यार, बेटा-बेटी की शादी से पहली ही दोनों फरार, प्यार की ये दिलचस्प घटना जरूर पढ़े


उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में प्यार की ऐसी कहानी सामने आई, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। वो कहावत तो सुनी ही होगी कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। यहां भी कुछ ऐसी ही हुआ। बेटे के लिए रिश्ता तय किया था, लेकिन समधन को दिल दे बैठा। फिर क्या था पहली नजर के प्यार के बाद फोन पर चर्चाएं शुरू हो गईं। फिर एक दिन वो समधन को घर से लेकर कहीं फरार हो गया। हैरानी की बात तो ये है कि उसे ये भी लिहाज न आया कि वो 10 बच्चों का पिता है और जिस समधन को ले जा रहा है, वो छह बच्चों की मां है। ये मामला गंजडुंडवारा कस्बा का है। जहां दो माह पूर्व दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी तय की थी। लड़की के पिता पप्पू ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच दोनों में कब नजदीकियां बढ़ीं उसे पता ही नहीं लगा। एक दिन अचानक वो उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्नी अचानक घर से लापता हुई तो वो परेशान हो गया।

काफी तलाश के बाद भी पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि समधी ही उसे अपने साथ ले गया है। जिसके बाद पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई कि पत्नी को वापस दिलाया जाए। उसके बिना बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि कुछ अहम सुराग मिल गए हैं। शीघ्र ही महिला को बरामद किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा

Pages